Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लापता युवक का शव मिला, चोट के निशान:बहराइच में परिजनों ने हत्या...

लापता युवक का शव मिला, चोट के निशान:बहराइच में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जांच जारी


बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। युवक गुरुवार शाम से लापता था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना राजा रेहुआ ग्राम के मजरे झुड़िया में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सामने आई। मृतक की पहचान राजा रेहुआ निवासी नंद कुमार उर्फ सोनू (28) पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नंद कुमार गुरुवार शाम लगभग छह बजे किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों और अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। मृतक के पिता प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर बौंडी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी बौंडी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments