Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के झरुआ घाट पर बनेगा पुल:3.05 करोड़ की लागत से निर्माण,...

महराजगंज के झरुआ घाट पर बनेगा पुल:3.05 करोड़ की लागत से निर्माण, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ


महराजगंज को राज्य योजना के तहत एक बड़ी सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गोरखपुर क्षेत्र में स्वीकृत 14 लघु सेतुओं में से एक महराजगंज के भगवानपुर-अमहवां झरुआ घाट पर रोहिन नदी पर सेतु निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के प्रयासों को इस उपलब्धि का श्रेय दिया जा रहा है। झरुआ घाट पर रोहिन नदी के ऊपर बॉक्स कलवर्ट सेतु, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए कुल 305.18 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस परियोजना के लिए 61.04 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। यह सेतु क्षेत्रीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से चन्नेपुर, भगवानपुर, बसंतपुर, राजापुर सहित रोहिन नदी के किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के मौसम में नदी पार करने में होने वाली परेशानी समाप्त होगी और आवागमन सुगम हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा।
इसके अतिरिक्त, महराजगंज जनपद में चार अन्य लघु सेतु निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति मिली है। इनमें परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग पर 94.82 लाख रुपये, चटिया-करजहा मार्ग पर 49.36 लाख रुपये, हनुमानगढ़ी-भिटौली मार्ग पर 66.14 लाख रुपये और सीएसएनटीएन मार्ग (किमी-6) पर 174.60 लाख रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं से जिले के संपर्क मार्गों का विस्तार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधा बेहतर होगी। झरुआ घाट सेतु निर्माण की स्वीकृति पर पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। पलटू यादव, दिलीप चौधरी, नरेंद्र सिंह, रामसेवक जायसवाल और ब्रह्मानंद सहित कई लोगों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments