बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में साले और जीजा की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह घटना उस समय हुई जब बौंडी थाना क्षेत्र के समदा बाजार निवासी दीपक अपने बहनोई राकेश के साथ बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दीपक के बड़े भाई अमन की शादी गुरुवार को हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव में होनी थी। कुंडसार वजीरगंज मार्ग पर अखनापुर गांव के पास रात करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने फखरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी संजीव चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस दुखद खबर से शादी समारोह में मातम छा गया। दूल्हा भी बिना शादी के मौके पर पहुंच गया। मृतक राकेश की शादी चार साल पहले अमन की बहन से हुई थी और उनकी एक तीन साल की बेटी है। दीपक अविवाहित थे। थाना प्रभारी फखरपुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
बहराइच में शादी में जा रहे साले-जीजा की मौत:छोटे भाई की शादी थी, टक्कर मारकर वाहन चालक फरार हुआ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












