Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बसपा ने अमोढ़ा में अति पिछड़ा वर्ग भाईचारा बैठक की:विधानसभा स्तरीय बैठक...

बसपा ने अमोढ़ा में अति पिछड़ा वर्ग भाईचारा बैठक की:विधानसभा स्तरीय बैठक में मायावती के दिशा-निर्देश बताए गए

#बस्ती_न्यूज

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को अमोढ़ा स्थित भीमराव अंबेडकर शिक्षा संस्थान के प्रांगण में सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्य मंडल संयोजक बस्ती उदयभान मुख्य अतिथि रहे, जबकि के.सी. मौर्या ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि उदयभान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सामाजिक भाईचारा पिछड़ा संगठन में कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। इनमें अनिल आजाद को विधानसभा संयोजक, रामचरण चौहान, शिव गणेश और शिवाकांत सोनकर शामिल हैं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उदयभान ने ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर जोर दिया। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देशों से पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और उन्हें पार्टी की नीतियों पर चलने का आह्वान किया। बैठक में शिवकुमार, सुरेश, शिवम आजाद, नवमी प्रसाद, राजेश राव, प्रहलाद और रामपाल सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments