नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को राज्यसभा में सात नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले सदस्यों में मानसिंह मेरामन परमार, तरुण चुघ, डॉ. अलका सिंह, जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, राजेंद्र हीरालाल जैन, एम. नागराजा तथा अधिकारिमायुम शारदा देवी शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोमवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। वे कर्नाटक से लगातार दूसरी बार राज्यसभा सदस्य बने हैं।
इनमें पांच सदस्यों ने हिन्दी, एक सदस्य ने कन्नड़, एक ने पंजाबी तथा एक ने मणिपुरी भाषा में शपथ लिया। इनमें से दो गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और राजस्थान से एक-एक सदस्य हैं।
इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश एवं प्रफुल्ल पटेल, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












