Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई:बुद्ध विहारों पर भगवान बुद्ध को नमन...

बस्ती में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई:बुद्ध विहारों पर भगवान बुद्ध को नमन कर खीर बांटी गई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट ग्राम पंचायत और विभिन्न क्षेत्रों में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बुद्ध विहारों में भगवान बुद्ध को नमन किया गया और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। महात्मा बुद्ध, जिन्हें सिद्धार्थ के नाम से भी जाना जाता है, बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उनका जन्म लगभग 563 ईसा पूर्व में नेपाल के लुंबिनी में शाक्य वंश के राजा शुद्धोधन के घर हुआ था। उन्होंने सांसारिक दुखों से मुक्ति पाने के लिए 29 वर्ष की आयु में राजपाठ त्याग दिया था। इस कार्यक्रम में अरून राज भारतीय, मनोज कुमार, कन्हैया लाल दिवाकर, सूरज कुमार, राकेश कुमार और सुजीत कुमार भारती सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments