Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बस-बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर सड़क...

बहराइच में बस-बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर सड़क हादसा; बस में 30 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित


बहराइच के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में दोपहर करीब 2.45 नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नान्हूजोत मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे हुई, जहां एक बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में करीब 30 यात्री सुरक्षित सवार थे। जिसमें बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे शामिल थे। मृतकों की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा दाखिला पैरुआ निवासी महेश (30) पिता चंद्रशेखर और करण (21) पिता सुखदेव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ। नानपारा से मिहीपुरवा की ओर जा रही बस (UP 43 AT 1272) की विपरीत दिशा से नानपारा की ओर आ रही बाइक से टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल बस को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था सुचारू है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं। चौकीइंचार्ज गुरगुट्टा सुरपति त्रिपाठी में बताया- पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बाइक को कोतवाली भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments