इटवा थाना क्षेत्र में बयारी चौराहे के पूर्व एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 1 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे हुई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार एक महिला के साथ किसी काम से इटवा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों गंभीर हालत में सड़क पर पड़े थे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल बाइक चालक और महिला को इलाज के लिए इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया है। राहगीरों ने इटवा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी, क्योंकि घटना हाल ही की बताई जा रही है।
सिद्धार्थनगर में कार-बाइक टक्कर, दो लोग गंभीर घायल:बयारी चौराहे के पूर्व हादसा, कार चालक फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












