#बस्ती_न्यूज
सोनहा थाना क्षेत्र में देर रात मीडियाकर्मी राहुल सिंह की घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। राहुल सिंह ने आरोप लगाया है कि किसी ने पेट्रोल छिड़ककर जानबूझकर आग लगाई है। राहुल सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11:39 बजे घर लौटे और कार को घर के बाहर खड़ा कर दिया। रात करीब 1:45 बजे वाहन में अचानक आग लग गई। परिजनों ने आग की लपटें देखकर शोर मचाया, लेकिन तब तक आग पूरी कार को अपनी चपेट में ले चुकी थी। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। राहुल सिंह का कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो वाहन को पूरी तरह जलने से बचाया जा सकता था। सूचना पर पहुंची सोनहा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार का सीएनजी सिलेंडर नहीं फटा था। मौके पर केवल गैस रिसाव जैसी स्थिति दिखाई दे रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में घर के बाहर खड़ी कार जलकर खाक:मीडियाकर्मी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












