ठूठीबारी में चाट-फुल्की के पैसे मांगने पर एक विक्रेता से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। ठूठीबारी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना नौतनवा रोड स्थित डीह राजा मंदिर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, राजाबारी निवासी बालेश्वर मद्धेशिया सड़कहवा मोड़ के पास चाट-फुल्की का ठेला लगाते हैं। आरोप है कि बीते शाम करीब 7 बजे गांव के ही छोटू और रामविलास उनके ठेले पर पहुंचे। चाट-फुल्की खाने के बाद जब बालेश्वर ने पैसे मांगे, तो दोनों युवक भड़क गए। पीड़ित बालेश्वर मद्धेशिया के अनुसार, दोनों युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बालेश्वर मद्धेशिया ने घटना की लिखित शिकायत ठूठीबारी कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में चाट-फुल्की के पैसे मांगने पर मारपीट:जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार, दो युवकों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












