Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी को...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:आरोपी ने 15 वर्षीय किशोरी को बनाया शिकार, 6 माह की गर्भवती हुई पीड़िता

#बस्ती_न्यूज

छावनी थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा अधेड़ व्यक्ति पर 15 वर्षीय किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है, जिससे किशोरी छह माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित किशोरी पिछले करीब 7-8 महीनों से थानाक्षेत्र के ही एक व्यक्ति के संपर्क में थी। आरोपी पहले से विवाहित है और शादियों में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता है। आरोप है कि उसने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब किशोरी छह महीने की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पंडित तेली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments