#बस्ती_न्यूज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के कंप्यूटर रूम की छत का प्लास्टर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान बीसीपीएम, लेखाकार, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई आशा व संगिनियाँ कमरे से बाहर थीं। हालांकि, दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर और एक निजी लैपटॉप टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। प्लास्टर गिरने के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अपनी कुर्सी का स्थान बदल दिया। कंप्यूटर से जुड़े कार्यालयी कार्य भी बरामदे में बैठकर निपटाए गए।। जानकारी के अनुसार, बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित वर्ष 1986 में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का ईटीसी वार्ड, प्रसव केंद्र, चिकित्सक आवास और एम्बुलेंस कर्मी आवास सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के आवास जर्जर हो चुके हैं। हल्की बारिश में भी ये टपकने लगते हैं और हमेशा जहरीले जंतु इधर-उधर घूमते नजर आते हैं। जर्जर भवन के कमरों में दवा और कार्यालयी कागजात सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो जाता है। बनकटी कस्बा निवासी प्रमोद उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, अजय मोदनवाल, अमर अग्रहरी आदि ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राजा जयप्रताप सिंह ने बनकटी पीएचसी को सीएचसी बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक कोई काम नहीं हो सका और ना ही जर्जर भवन का जीर्णोद्धार कराया गया। स्थानीय पीएचसी पर रह रहे एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि कई बार प्लास्टर गिरने से जर्जर आवासों में रहने से डर लगने लगा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि भवनों के जर्जर होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी पीएचसी में छत का प्लास्टर गिरा:कंप्यूटर रूम में हादसा, उपकरण क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












