#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत विकास खंड के किसानों को चौधरी चरण सिंह पंप नहर से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनी इस नहर में पानी तो छोड़ा गया है, लेकिन वह खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। नहर में पानी आने से क्षेत्र के कन्हईपुर, पड़ेरिया, शंकरपुर सहित आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद थी। हालांकि, पानी नहर की तली में ही रह गया है और खेतों में सिंचाई के लिए लगे कुलाबों तक नहीं पहुंच पा रहा है। लंबे समय से सूखी पड़ी नहर में पानी पहुंचने से धान की नर्सरी, गन्ना, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई सुचारु होने की आशा थी। भीषण गर्मी और पानी की कमी से जूझ रहे किसान पहले तो पानी आने से खुश हुए, लेकिन अब पर्याप्त पानी न मिलने से मायूस हैं। क्षेत्र के किसान अवधेश नारायण पांडेय, राम निवास यादव, लहुरी प्रजापति, राम दरश मौर्य, मटरु, किसन लाल यादव और जगन्नाथ यादव ने बताया कि नहर चल रही है, लेकिन पानी कुलाबों तक नहीं आ रहा है। पानी केवल नहर की तली में ही भरकर आगे बढ़ रहा है, जिससे खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सभी नहरों में चरणबद्ध तरीके से पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्य नहर से एक-एक सप्ताह के अंतराल पर शाखा नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, ताकि किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई में कोई परेशानी न हो और उन्हें पर्याप्त पानी मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चौधरी चरण सिंह नहर करोड़ों खर्च, किसानों को पानी नहीं:विक्रमजोत में धान की फसलों को सिंचाई का संकट बरकरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












