लखनऊ के सहकारिता भवन में उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर महराजगंज के फरेंदा सीट के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस सूचना के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। फरेंदा कस्बे में विष्णु मंदिर तिराहे के पास स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। चौधरी शिवेंद्र सिंह ने भाजपा के टिकट पर फरेंदा विधानसभा से पहली बार विधायक बनकर कमल खिलाया था। वे कई वर्षों से भाजपा में सक्रिय रहे हैं। बाद में उन्होंने फरेंदा विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ा और बजरंग बहादुर सिंह विधायक बने। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और निरंतर संघर्ष को देखते हुए, भाजपा ने उन्हें यह पद देकर एक निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर उनके सुपुत्र रविंद्र बहादुर सिंह ने भी फरेंदा कार्यालय पर हजारों की भीड़ के साथ मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इस दौरान इंद्रजीत चौधरी, प्रमोद त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक पांडेय, इशू चौरसिया, विनोद चौधरी, परमात्मा अग्रहरि, शैलेष पांडेय, ऋषभ ओझा, मनीष चौधरी, आशीष राव, रामनारायण शुक्ला, अजीत मणि त्रिपाठी, शिवम जायसवाल, शिवम पांडेय, सोनू कन्नौजिया, राकेश विश्वकर्मा और उपेंद्र यादव सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चौधरी शिवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष बने:फरेंदा के पूर्व विधायक का निर्विरोध निर्वाचन, समर्थकों में की खुशी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












