श्रावस्ती जिले के चौगोई में ‘चेहल्लुम शोहदा-ए-करबला’ का आयोजन पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अंजुमन हुसैनिया (नासिरगंज) भी चौगोई पहुंच चुकी है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। आयोजन की शुरुआत मौलाना सैय्यद अजीम अब्बास साहब किबला के विशेष संबोधन से होगी। इसके बाद गहवारे अली असगर का जुलूस सज्जादिया इमामबाड़े से निकलकर जनाब मो. मोहसिन साहब के इमामबाड़े की ओर बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय अंजुमन सज्जादिया (चौगोई) और अंजुमन फनाफिल हुसैन (बहराइच) के अलावा नासिरगंज से आई अंजुमन हुसैनिया भी नौहाख्वानी और सीनाज़नी में भाग ले रही हैं। आयोजक मोनिस जैदी और उनके सहयोगियों ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम देर रात तक जारी रहेगा। इसके समापन पर नजर-ए-मौला का भी आयोजन किया जाएगा।
चौगोई में चेहल्लुम शोहदा-ए-करबला का आयोजन:अंजुमन हुसैनिया नासिरगंज पहुंची, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












