#बस्ती_न्यूज
बस्ती के छावनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. साजिया खान ने 2 बजे तक 21 मरीजों की जांच की। मेले में मौसमी बीमारियों से पीड़ित अधिकांश मरीज पहुंचे। बदलते मौसम के कारण खांसी और बुखार के मामले अधिक देखे गए। इस दौरान फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर भी मौजूद रहे। लैब टेक्नीशियन विवेक वर्मा भी छावनी पीएचसी पर आए थे, जिन्हें बाद में सीएचसी विक्रमजोत में ड्यूटी के लिए बुलाया गया। पीएचसी में पीने के पानी की व्यवस्था को लेकर भी कुछ मुद्दे सामने आए। परिसर में आरओ लगा हुआ है, लेकिन इंडियामार्का हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। कुछ मरीजों ने शिकायत की कि हाईवे से छावनी पीएचसी तक आने वाला रास्ता कई जगहों पर खराब है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को वाहन या एंबुलेंस से आने-जाने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के छावनी पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला:आयुष चिकित्सक ने 21 मरीजों की जांच की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












