HomeHealth & Fitnessमुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

बस्ती – मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग/दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सभाकक्ष में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव-प्रसारण दिखाया गया। जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने व उनके उत्साहवर्धन के लिए सभागार को सुसज्जित किया गया था।
जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने सम्मान समारोह कार्यक्रम को भव्यतापूर्वक सम्पन्न कराया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद सोनकर, सदर प्रतिनिधि मुहम्मद सलीम, हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्रा सहित विशिष्टि जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, डीडीओ अजय कुमार सिंह सहित विद्यालयों से आये मेधावी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। सम्मान समारोह का संचालन पूर्ण मनोयोग से जीजीआईसी की शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं में साक्षी चौधरी, दीपा राजभर, अंकिता यादव, राधिका चौधरी, रूद्र प्रताप वर्मा, अंकिता पटेल, शिवांश त्रिपाठी, जिज्ञासा तिवारी, सृष्टि मिश्रा, शिवम कुमार, अनुराग वर्मा, पायल, प्रभात पाण्डेय एवं शिवम चौरसिया तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं में दिव्यांशी श्रीवास्तव, श्रद्धा मिश्रा, शकुंतला, अमित कुमार, सबीहा खातून, हर्ष त्रिपाठी, प्रिया यादव, सुधाकर, अनामिका राय एवं जागृति गुप्ता को प्रशस्त्रि पत्र एवं रू0 21000/- का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments