मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 जुलाई को तेजवापुर स्थित रामलीला मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अशोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। डीआईजी अशोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और प्रवेश-निकास व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी का 21 जुलाई को आगमन:तेजवापुर में प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












