महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के आरोप में एक बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर चालान किया, हालांकि वे बाद में जमानत पर छूट गए। सीवान की तरफ खेलने गया था बच्चा जानकारी के अनुसार, चौक बाजार क्षेत्र का एक बच्चा सीवान की तरफ खेलने गया था। इसी दौरान उसने एक पेड़ से आम तोड़ लिए। पेड़ के मालिक सरिता और उसके पति रामनाथ ने बच्चे को आम तोड़ते हुए देख लिया। इससे नाराज होकर दंपति ने बच्चे के हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए और डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर भीड़ जमा हुई घटना का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच, बच्चे के परिजनों को भी घटना की जानकारी मिली और वे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान काटा पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों से जानकारी लेने के बाद दंपति सरिता देवी और रामनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और दोनों को चालान कर दिया। हालांकि, देर शाम दोनों जमानत पर रिहा हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बच्चे को आम तोड़ने पर पेड़ से बांधकर मारा, VIDEO:महराजगंज में दंपति ने पीटा, पुलिस ने गिरफ्तार किया; फिर बाद में छोड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












