Homeजिला / लोकल (Local News)सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को दिलाई शपथ, संख्या...

सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को दिलाई शपथ, संख्या बढ़कर 37 हुई


नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस शील नागू, श्री चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा, अरुण पल्ली, और साथ ही वरिष्ठ वकील वी. मोहना ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी नियुक्तियों को मंजूरी दिए जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर शपथ ली। 
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो गई है। 22 मई और 27 मई को हुई बैठकों में कॉलेजियम की सिफारिशों पर केंद्र सरकार ने सोमवार को चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ वकील मोहना को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत करने की मंजूरी दी।
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से सलाह-मशविरा करने के बाद, जस्टिस शील नागू, जस्टिस श्री चंद्रशेखर, जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस अरुण पल्ली, और साथ ही वरिष्ठ वकील वी. मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments