Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कागजों में सफाई अभियान, जमीन पर गंदगी का अंबार:बस्ती में स्कूल जाने...

कागजों में सफाई अभियान, जमीन पर गंदगी का अंबार:बस्ती में स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

#बस्ती_न्यूज

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन रुधौली विकास क्षेत्र के पारस जाती गांव में हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। यहां नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही गांव की गलियां पानी से भर जाती हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नालियां बनीं, लेकिन सफाई व्यवस्था बेपटरी ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन उनकी नियमित सफाई नहीं होती। लंबे समय से गंदगी और कचरा जमा होने के कारण नालियां जाम हो गई हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही पानी सड़कों और गलियों में फैल जाता है। इससे ग्रामीणों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चों और राहगीरों को उठानी पड़ रही परेशानी जलभराव का सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रास्तों से गुजरना मजबूरी बन गया है। गांव में गंदगी और जमा पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने सफाईकर्मी पर उठाए सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव में नहीं आते। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी महीने-दो महीने में कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। यदि समय पर नालियों की सफाई होती रहे तो जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। BDO ने जल्द समाधान का दिया भरोसा इस मामले में खंड विकास अधिकारी (BDO) अवध प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही गांव की नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही ग्राम प्रधान और सचिव को भी निकासी व्यवस्था में जरूरी सुधार कराने के लिए कहा जाएगा। ग्रामीणों ने स्थायी व्यवस्था की मांग की ग्रामीण अब्दुल ताहिर, अख्तर अली, अर्जुन, मुख्तार, मोहम्मद शमशाद और आदिल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल अस्थायी सफाई नहीं, बल्कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही समस्या सामने आती है। यदि समय रहते नालियों की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments