HomeHealth & Fitnessडिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे, सीएम योगी ने मोदी के नेतृत्व...

डिजिटल इंडिया के 11 साल पूरे, सीएम योगी ने मोदी के नेतृत्व को सराहा

लखनऊ। देश के महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया अभियान ने बुधवार को 11 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
 
उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाया है। साथ ही डिजिटल भुगतान, डीबीटी, यूपीआई और डिजीलॉकर जैसी सेवाओं ने आम नागरिकों का जीवन पहले से अधिक सरल, सुरक्षित और सुगम बनाया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि यह अभियान ‘विकसित भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और करोड़ों लोगों के जीवन में सुविधा, गति तथा नए अवसर लेकर आया है। वहीं, डिजिटल इंडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी अभियान के 11 वर्ष पूरे होने पर इसे देश के डिजिटल परिवर्तन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments