Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा सीएचसी का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया:बोले- लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों...

मुंडेरवा सीएचसी का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया:बोले- लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव निगम ने मंगलवार को मुंडेरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंचकर लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष और कोल्ड चेन रूम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को समय पर अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। लेबर रूम में साफ-सफाई व्यवस्था खराब निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लेबर रूम में साफ-सफाई और पर्दों की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, कोल्ड चेन कक्ष और कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर की भी गहन जांच की। मरीजों की ब्लड जांच के लिए लगी आधुनिक स्लेट्रा मशीन में रीएजेंट की कमी पाई गई, जिससे जांचें बाधित थीं। इस पर सीएमओ ने बताया कि मशीन के साथ गलत रीएजेंट आ गया था, जिसे वापस कर दिया गया है और नया रीएजेंट जल्द ही उपलब्ध होगा। एक्स-रे मशीन द्वारा जांच के बाद प्रिंट न मिलने की समस्या पर उन्होंने एक्स-रे प्लेट्स मंगवाने की बात कही। सीएमओ बोले- लापरवाही पर होगी कार्रवाई डॉक्टरों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, और कर्मचारियों के आने का अंतिम समय सुबह 8:30 बजे निर्धारित है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के समय डॉ. मुहम्मद फारुख अहमद खान, डॉ. मेहनाज गनी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक सत्येंद्र कुमार, डीसीपीएम हिमांशी श्रीवास्तव, दंत रोग विज्ञानी शमीम अख्तर, नेत्र परीक्षण अधिकारी देवेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट गुलाब चंद्र चौधरी, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश श्रीवास्तव, पंकज पटेल, वार्डबॉय संतोष कुमार और एएनएम लक्ष्मी सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments