#बस्ती_न्यूज
बस्ती में देईसांड़ उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने आज उपकेंद्र के फीडर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। कुलदीप, बिश्नोई, सजीवन, संदीप, रामकृष्ण और रामजी जैसे ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेई बोले- मरम्मत युद्धस्तर पर किया जा रहा प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। इस संबंध में जानकारी देने पर जेई अवनीश कुमार ने बताया कि पूरे क्षेत्र में जगह-जगह ट्रांसफार्मर के खंभे गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त खंभों को लगवाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अवनीश कुमार ने बताया कि कई क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है और शेष बचे क्षेत्रों में भी जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
देईसांड़ उपकेंद्र पर बिजली उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन:दर्जनों गांवों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित; जेई बोल- जल्द आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












