Homeदेश (National)'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत', डिस्चार्ज होने के बाद बोले वांगचुक

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत’, डिस्चार्ज होने के बाद बोले वांगचुक

NEET (UG) परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन का चेहरा बने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा सुधार की दिशा में सिर्फ पहला कदम है। उनका कहना है कि सिर्फ मंत्री बदल देने से शिक्षा व्यवस्था की समस्याएं खत्म नहीं होंगी। इसके लिए पूरे एजुकेशन सिस्टम में बड़े और लंबे समय तक असर करने वाले सुधार करने होंगे। सोनम वांगचुक ने यह बयान राजघाट पर श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिया।

सोमवार को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत में सोनम वांगचुक ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति और हर मंत्री जनता के प्रति जवाबदेह होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार आंदोलन के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा करेगी और शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और विश्वसनीय बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

अपडेट जारी है…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments