Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)13 दिन बाद किशोरी बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:बस्ती के पैकोलिया पुलिस...

13 दिन बाद किशोरी बरामद, अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:बस्ती के पैकोलिया पुलिस ने उन्नाव से पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल

#बस्ती_न्यूज

पैकोलिया थाना क्षेत्र से 13 दिन पहले बहलाकर ले जाई गई एक किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोप में अनस के साथ उसके बाबा मोहम्मद नसीर और फूफा अनवारुल हक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस टीम किशोरी और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने उन्नाव जिले के हैदराबाद चौराहे से आरोपी अनस को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि विवेचक रामकलेश चौहान की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, बरामद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments