#बस्ती_न्यूज
बस्ती में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर रुधौली विकासखंड के सफाई कर्मचारी फिरोज अहमद पर दर्ज एफआईआर तत्काल वापस लेने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना था कि फिरोज अहमद को गलत तरीके से मामले में नामजद किया गया है। फिरोज अहमद पर ग्राम पंचायत बरगदवा में 123 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का आरोप है। कर्मचारी संघ का दावा है कि यह मुकदमा तथ्यों के विपरीत दर्ज किया गया है और संबंधित कर्मचारी को बेवजह फंसाया गया है। जांच रिपोर्ट का दिया हवाला संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि 28 मई 2026 को 589 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की फीडिंग की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि पोर्टल का ओटीपी पहले उपजिलाधिकारी के मोबाइल पर आया, जिसे बाद में राजस्व निरीक्षक रितेश नयन को दिया गया। इसके बाद वही ओटीपी फिरोज अहमद और एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र को भी भेजा गया। उन्होंने कहा कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनधिकृत रूप से ओटीपी का उपयोग कर मतदाताओं के नाम हटाए। समिति ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस से फीडिंग में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर और आईपी एड्रेस की जांच कराने की सिफारिश भी की थी। “जांच रिपोर्ट में नाम नहीं, फिर भी दर्ज कर दी एफआईआर” अजय कुमार आर्य ने आरोप लगाया कि 29 जून की जांच रिपोर्ट में फिरोज अहमद का नाम नहीं था, इसके बावजूद उन्हें एफआईआर में शामिल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की फीडिंग की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक की थी और उन्हें स्वयं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठकर ओटीपी का उपयोग कर प्रक्रिया पूरी करानी चाहिए थी। ओटीपी को अन्य लोगों के साथ साझा किए जाने से पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। आंदोलन की दी चेतावनी संघ ने मांग की कि निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए। ऐसा न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन की प्रतियां मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपनिदेशक पंचायत बस्ती मंडल, जिला पंचायत राज अधिकारी और रुधौली थानाध्यक्ष को भी भेजी गई हैं। प्रदर्शन के दौरान मंडलीय मंत्री रूद्रनारायण उर्फ रूदल, मंत्री मंशाराम, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, अशोक कुमार चौहान, संजय कुमार यादव, हृदयलाल, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सफाई कर्मचारियों का बस्ती DM कार्यालय पर प्रदर्शन:फिरोज अहमद पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












