श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। माजरे गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गिलौला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है, जहां उसके चेहरे की सर्जरी की जाएगी। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी गिलौला में जारी है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा पर चिंता जताई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
गिलौला में दो बाइकों की टक्कर:नेशनल हाईवे-730 पर हादसा, तीन घायल, एक की हालत गंभीर; लखनऊ रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












