#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत विकासखंड की ग्राम पंचायत कलानी कला में जल्द ही एक नए सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री एकीकृत विकास योजना के तहत उत्तर प्रदेश परियोजना निगम (यूपीसीआईडीसी) को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 49.20 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। संबंधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। परियोजना पूरी होने पर गांव और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में गांव में किसी बड़े सार्वजनिक भवन की कमी है। इस कारण विवाह समारोह, बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं से संबंधित आयोजनों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कलानी कला में बनेगा सामुदायिक केंद्र:मुख्यमंत्री एकीकृत विकास योजना के तहत होगा निर्माण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












