#बस्ती_न्यूज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मुंडेरवा में एक नए दंत चिकित्सक की तैनाती की गई है। क्षेत्र की जनता और बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पहले यहां दंत रोग विभाग का सारा कार्य दंतरोग विज्ञानी देखते थे। चिकित्सक की नियुक्ति से अब मरीजों को इलाज कराना आसान होगा। तैनात किए गए दंत चिकित्सक का नाम डॉ. दीपक पटेल है। वे मूल रूप से संत कबीर नगर जनपद के निवासी हैं। डॉ. पटेल ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से दंत चिकित्सक (बीडीएस) की डिग्री प्राप्त की है। डॉ. दीपक पटेल की तैनाती से पहले, दंत रोग विभाग का पूरा जिम्मा दंतरोग विज्ञानी मोहम्मद शमीम अख्तर के पास था। उनकी अनुपस्थिति में मरीजों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, या फिर उन्हें महंगे और जोखिम भरे इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टरों पर निर्भर रहना पड़ता था। डॉ. दीपक पटेल के आने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। संजय चौधरी, सात्विक पटेल, संदीप कुमार, सुभाष चंद्र, बजरंगी कुमार, सचिन, राम अज्ञा, राजेश चौधरी और मिथलेश्वर सहित अन्य निवासियों ने इसे मुंडेरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा को मिला नया दंत चिकित्सक:क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर इलाज मिल सकेगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












