बहराइच के नानपारा विकासखंड बलहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा के छोटा भुलौरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं धार्मिक कार्यक्रम का रविवार रात्रि को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रामनरेश मौर्य द्वारा कराया गया था। सात दिनों तक कथावाचक पूजा शास्त्री जी ने भगवान की विभिन्न लीलाओं, धार्मिक प्रसंगों और भक्ति मार्ग का वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान लोगो में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में ग्रामीणों और लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम में चंदन टेकरीवाल, निरंजन वर्मा, अरविंद मौर्य, रामनिवास, संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने सभीविधानसभा नानपारा विधायक श्री राम निवास वर्मा जी ने कथा का श्रवण किया सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
छोटा भुलौरा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन:नानपारा विधायक भी हुए शामिल, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
RELATED ARTICLES












