Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की मौत:बस्ती में डग्गामार बस ने बाइक...

ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की मौत:बस्ती में डग्गामार बस ने बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक आरक्षी की मौत हो गई। यह घटना बालेडीहा के पास लगभग 11 बजे हुई, जब एक डग्गामार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस खबर से पुलिस महकमे में शोक छा गया। सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात आरक्षी मिथिलेश अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने पैतृक घर हरदोई के कोठावा तहसील स्थित लोधौरा जा रहे थे। रास्ते में बालेडीहा के पास अवैध रूप से संचालित बताई जा रही एक मिनी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आरक्षी मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल आरक्षी को बचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घायल जवान को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अंततः उन्हें बचाया नहीं जा सका। आरक्षी मिथिलेश की मौत की खबर से उनके परिवार में गहरा दुख है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। मिथिलेश एक किसान परिवार से थे और नई भर्ती के तहत पुलिस बल में शामिल हुए थे। वॉल्टरगंज एसओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments