मुजफ्फरनगर। 19 मई 2026 देश हित में प्रधानमंत्री के आह्वान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी आवास स्थित सभागार में जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में ज्वांइण्ट कमिश्नर (वि०अनु०शा०) राज्य कर, मुजफ्फरनगर सिद्धेष चन्द्र दीक्षित, ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) राज्य कर, मुजफ्फरनगर राजनाथ तिवारी एवं उपायुक्त राज्य कर कृष्ण कुमार एवं सर्राफा एसोसिएशन /बुलियन व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना, विदेशी मुद्रा भंडार पर आ रहे दबाव को कम करना और सोने के आयात को नियंत्रित करना है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित व्यापारियों को विदेशी मुद्रा पर आए वैश्विक दबाव के विषय में विस्तार से समझाया गया और यह अपेक्षा की गई कि सभी व्यापारी देश हित में स्वेच्छा से सोने व चांदी की बुलियन (ईंट/बिस्कुट) की खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करेंगे। इस संबंध में सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की गई। व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि युद्ध के कारण उपजी वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए वे देश की अर्थव्यवस्था को संबल देने के लिए सरकार का हर संभव सहयोग करेंगे।
व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी अवगत कराया कि अधिकांश ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी देकर नई ज्वेलरी खरीदते हैं; यहाँ बुलियन की खरीद-बिक्री का व्यापार नहीं किया जाता है। बैठक में उपस्थित सर्राफा एसोसिएशन की तरफ से मनोज कुमार द्वारा सुझाव दिया गया कि सरकार के द्वारा बुलियन बैंक की स्थापना एवं गोल्डक मोनेटाइजेशन जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं करायी जाएं।
डिमेट एकाउण्ट पर की जा रही ट्रेडिंग को कम किया जाए तथा बिक्री को पूर्ण रूप से बन्द न करके कुछ लिनिट तक बिक्री किये जाने का विकल्प दिया जाए, जिससे सर्राफा कारोबारियों का कारोबार चलता रहे तथा कारीगर एवं लेबर का जीवन यापन चलता रहे। बैठक में सर्राफा यूनियन के विभिन्नपदाधिकारी एवं व्यापारी सुरेश गोयल,सुनील तायल, राजीव कुमार वर्मा,पवन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को हर संभव प्रयास के माध्यम से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन देते हुए बैठक में सरकार द्वारा की गयी अपील के अनुसार कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक के समापन पर शासन की मंशा पर चर्चा कर राष्ट्र हित में अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के सामान्य होने तक प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील के अनुसार कार्य किए जाने की अपील की गयी ।












