Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में बेलौहा पेट्रोल पंप पर उमड़ी वाहनों की भीड़:ईंधन खत्म होने...

सिद्धार्थनगर में बेलौहा पेट्रोल पंप पर उमड़ी वाहनों की भीड़:ईंधन खत्म होने की आशंका से लगी लंबी कतार, पुलिस ने संभाली व्यवस्था


खेसरहा क्षेत्र के बेलौहा पेट्रोल पंप पर रविवार शाम अचानक सैकड़ों बाइक और चार पहिया वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईंधन खत्म होने की आशंका के चलते लोग पेट्रोल और डीजल लेने पहुंचे, जिससे पंप के बाहर लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा। पंप मालिक सौरभ बोरा ने बताया कि लोगों में ईंधन खत्म होने की आशंका के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल पंप पर डीजल और अन्य ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और लगातार वितरण किया जा रहा है। बोरा ने लोगों से अपील की कि वे केवल अपनी आवश्यकतानुसार ही तेल खरीदें, ताकि अनावश्यक भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति न बने। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वाहनों को कतार में लगवाकर व्यवस्था संभाली और लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। पुलिस ने लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर शाम तक पंप पर वाहनों की आवाजाही बनी रही, लेकिन प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कोई अव्यवस्था नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments