विकास क्षेत्र इटवा के बेलवा पावर हाउस से बिजली आपूर्ति वाले खड़सरी चौराहा फीडर के उपभोक्ताओं को रात में तीन-तीन घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कटौती से परेशान उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में रात के समय बिजली कटौती से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेलवा पावर हाउस के जेई महोदय से इस संबंध में बात करने पर उन्होंने बताया कि यह कटौती ‘इमरजेंसी रोस्टिंग’ के कारण हो रही है और आपूर्ति ऊपर से ही काटी जा रही है, जिसमें वे कुछ नहीं कर सकते। सुग्रीव प्रजापति, नीरज गुप्ता, रामविलास, अब्दुल मन्नान, कुलदीप प्रजापति, सादिक अली, दुर्गेश मौर्य, पवन गुप्ता और प्रकाश यादव सहित कई उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति निरंतर जारी रखी जाए।
रात में तीन घंटे बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान:बेलवा पावर हाउस क्षेत्र में आपूर्ति बाधित, विभाग पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












