Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में जनगणना प्रशिक्षण में विवाद:शिक्षकों ने हरैया-बभनान मार्ग जाम किया, माफी...

बस्ती में जनगणना प्रशिक्षण में विवाद:शिक्षकों ने हरैया-बभनान मार्ग जाम किया, माफी की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों और कॉलेज प्रबंधन के बीच हुए विवाद ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। हरैया ब्लॉक स्थित राम कुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कथित अभद्रता से नाराज सैकड़ों शिक्षकों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर हरैया-बभनान मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधक ने उनके साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इस घटना से आक्रोशित शिक्षक परिसर से बाहर निकल आए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गए। उन्होंने “प्रबंधक मुर्दाबाद” और “मान्यता रद्द करो” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने प्रबंधक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उनका कहना था कि वे राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रशिक्षण लेने आए हैं, लेकिन यदि शिक्षकों का सम्मान ही सुरक्षित नहीं है तो कार्य कैसे होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रबंधक सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, आंदोलन जारी रहेगा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और शिक्षकों को समझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम समाप्त कराया। तहसीलदार ने बताया कि शिक्षकों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments