HomeHealth & Fitnessसिलीगुड़ी में पोस्टल बैलेट ट्रंक विवाद से मतगणना रुकी, केंद्र पर बढ़ा...

सिलीगुड़ी में पोस्टल बैलेट ट्रंक विवाद से मतगणना रुकी, केंद्र पर बढ़ा तनाव

सिलीगुड़ी। सोमवार सुबह वोटों की गिनती शुरू होते ही सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर भारी तनाव फैल गया। पोस्टल बैलेट से जुड़े छह ट्रंकों में से पांच पहले से खुले होने के तृणमूल कांग्रेस के आरोप के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। तृणमूल एजेंटों ने कथित गड़बड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

सत्तारूढ़ दल का दावा है कि पोस्टल बैलेट के ट्रंक सील होने चाहिए थे, लेकिन पांच ट्रंक पहले से खुले पाए गए। इस विवाद के कारण सिलीगुड़ी कॉलेज केंद्र पर सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी और फांसीदेवा—इन तीन अहम विधानसभा सीटों की गिनती शुरू नहीं हो सकी। मतगणना केंद्र के अंदर तृणमूल एजेंटों और चुनाव अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में चुनाव आयोग के तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है और आरोप लगाया है कि गिनती में हेरफेर की नीयत से ट्रंकों की सील पहले ही तोड़ी गई।

वहीं, हालात को काबू में रखने के लिए मतगणना केंद्र पर अतिरिक्त केंद्रीय बल और पुलिस बल तैनात किए गए है।

जिला चुनाव अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तीनों सीटों की मतगणना रुकी रहने से उम्मीदवारों से लेकर आम लोगों में चिंता और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments