Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अयोध्या से लौट रहे दंपति के साथ हुआ सड़क हादसा:बस्ती में ट्रक...

अयोध्या से लौट रहे दंपति के साथ हुआ सड़क हादसा:बस्ती में ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत; पति बचा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में अयोध्या से लौट रहे एक दंपती की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। उनके पति सुरक्षित बच गए। सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के सुकौली गांव निवासी अक्षय कुमार शर्मा अपनी पत्नी खुशबू शर्मा (35) के साथ अयोध्या धाम दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर स्थित चैनपुरवा ओवरब्रिज पर पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद खुशबू शर्मा सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पति अक्षय कुमार शर्मा को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के कारण हाईवे पर लगभग 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस फरार हुए अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments