जनपद के पकड़ी रम्हौली स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 142 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही आवश्यक जांचें कीं और मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, केंद्र पर आए अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें मुख्य रूप से तेज बुखार, सर्दी-खांसी, बदन दर्द, त्वचा रोग (एलर्जी) और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित लोग शामिल रहे। डॉक्टरों ने मरीजों को बदलते मौसम में खान-पान के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। फार्मासिस्ट ने बांटी दवाएं, लैब टेक्नीशियन ने कीं जरूरी जांचें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अस्पताल की टीम पूरी तरह मुस्तैद दिखी। फार्मासिस्ट अरुण कुमार चतुर्वेदी ने काउंटर पर मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया और उन्हें खुराक लेने के सही तरीके के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं, लैब टेक्नीशियन आश्रुति वर्मा ने मरीजों की आवश्यक खून व अन्य जांचें संपन्न कीं, जबकि स्टाफ नर्स आदिती पटेल ने मरीजों की देखभाल और उपचार कार्यों में सक्रिय सहयोग किया। इन स्वास्थ्यकर्मियों ने संभाली व्यवस्था की कमान स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरा स्टाफ तैनात रहा। एएनएम विजय लक्ष्मी तिवारी, हेल्थ विजिटर मीरा देवी, वार्ड बॉय व्यास यादव और स्वीपर जानकी पासवान ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु बनी रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत होने और वहां रविवार को भी मिल रही सुविधाओं से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। निवासियों का कहना है कि पहले छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी दूर शहर भागना पड़ता था, लेकिन अब गांव के पास ही निःशुल्क और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पकड़ी रम्हौली में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उमड़ी भीड़:मौसमी बीमारियों से पीड़ित 142 मरीज पहुंचे, निःशुल्क इलाज व जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












