बाबागंज में ईद उल अजहा की नमाज बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे शांतिपूर्वक अदा की गई। यह नमाज छोटी मस्जिद में अदा की गई। इस अवसर पर कहा गया कि बकरीद त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। सभी लोगों से प्रेम और सद्भाव के साथ इसे मनाने का आह्वान किया गया। छोटी मस्जिद के मोलाना मो० सलीम ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराइयों जैसे घमंड, लालच और आपसी दुश्मनी को कुर्बान करने की सीख देता है। मोलाना सलीम ने जोर देकर कहा कि यह पर्व केवल जानवर की कुर्बानी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं को अल्लाह के मार्ग पर चलाना ही सच्ची कुर्बानी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाबागंज चौकी इंचार्ज शिवेश शुक्ला, आरक्षी अर्जुन मौर्या और सुनील यादव मौके पर मौजूद रहे।
बकरीद पर ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़:बाबागंज में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद
Recent Comments
on Hello world!












