Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीजे पर डांस को लेकर भीड़े घराती और बाराती:छावनी में तीन सगे...

डीजे पर डांस को लेकर भीड़े घराती और बाराती:छावनी में तीन सगे भाइयों की पिटाई, दो के फूटे सिर; केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र के जद्दूपुर गांव में मंगलवार देर रात एक बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन सगे भाई घायल हो गए, जिनमें दो युवकों के सिर फूट गए। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों से भी हाथापाई की गई। जानकारी के अनुसार दुबौलिया थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव से बारात जद्दूपुर गांव आई थी। गांव निवासी हीरालाल की पुत्री की शादी समारोह चल रहा था। द्वारपूजा के दौरान बाराती डीजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान डांस को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में प्रदीप, अन्दीप और संदीप पुत्र सुखराम निवासी भरपुरा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया और शादी की रस्में पूरी कराईं। थाना प्रभारी सतेन्द्र यादव ने बताया कि घायल युवकों के भाई की तहरीर पर अमन पुत्र शिवपूजन, रंजन पुत्र जगदीश, सूरज और लवकुश पुत्र शिवप्रसाद के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments