#बस्ती_न्यूज
सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो गया है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा समाप्त होने के साथ ही शुरू हुए इस माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। सावन के पहले दिन से ही देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। कई मंदिरों को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया है, जहां भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। हरैया तहसील क्षेत्र के महादेवरी गांव स्थित पौराणिक बाबा दुखछोर नाथ शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “ऊँ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने भगवान शिव को गंगाजल, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर), बेलपत्र, धतूरा और भांग जैसी सामग्री से जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में ही भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसी कारण इस महीने का विशेष धार्मिक महत्व है और पूरे माह मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन के चारों सोमवार को श्रद्धापूर्वक पूजा करने से भगवान शिव सभी कष्टों को दूर करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सावन शुरू होते मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:हर्रैया में हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठे शिवालय
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












