महराजगंज पुलिस ने साइबर ठगी की धनराशि निकालने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अकिल पुत्र जैनुल्लाह और तौसिफ पुत्र अकिल के रूप में हुई है, जो वार्ड नं-11, जुगौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के निवासी हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त लोगों को डॉलर एक्सचेंज कर भारतीय मुद्रा उनके खातों में भेजने का झांसा देते थे। इस तरीके से वे साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को अपने और अपने परिचितों के खातों में मंगा लेते थे। बाद में वे इस रकम को निकालकर आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 02 मोबाइल फोन और 01 नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना, जनपद महराजगंज में मु0अ0सं0 के तहत धारा 318(4), 61(2)(बी) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सजनू यादव, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, तथा कांस्टेबल पीयूषनाथ तिवारी, प्रदीप कुमार और संतोष शर्मा शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार:डॉलर एक्सचेंज के बहाने खातों में मंगाकर निकालते थे ठगी की रकम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












