Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर ऐप का प्रचार वैन रवाना:खुनियांव से निकला 'प्रधान रेटिंग सर्वे'...

दैनिक भास्कर ऐप का प्रचार वैन रवाना:खुनियांव से निकला ‘प्रधान रेटिंग सर्वे’ के लिए


सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाँव ब्लॉक परिसर से गुरुवार को दैनिक भास्कर ऐप के ‘प्रधान रेटिंग सर्वे’ के प्रचार रथ को रवाना किया गया। सहायक खंड विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। इस दौरान ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगों को सर्वे के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद अनीस अंसारी के नेतृत्व में राकेश मिश्रा, परभुनाथ, इसरार अहमद, रामकुमार, नागेंद्र सिंह, फूलचंद, प्रिंस पांडेय, दिनेश कुमार, बिनोद कुमार मिश्रा और शशिकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने दैनिक भास्कर की कार्यशैली और उसकी विश्वसनीय पत्रकारिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर समाचारों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और किसी भी घटना की सटीक एवं त्वरित जानकारी कम समय में पाठकों तक पहुंचाना उसकी विशेष पहचान बन चुकी है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि ‘प्रधान रेटिंग सर्वे’ ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों के मूल्यांकन का एक प्रभावी माध्यम साबित होगा। प्रचार रथ गाँव-गाँव जाकर लोगों को दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करने, सर्वे में भाग लेने और अपने ग्राम प्रधान के कार्यों पर निष्पक्ष राय देने के लिए जागरूक करेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अभियान को ग्रामीण विकास और पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments