Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेवा चौराहे पर आवारा पशुओं से दुर्घटना का खतरा:वाहन चालकों और पैदल...

महादेवा चौराहे पर आवारा पशुओं से दुर्घटना का खतरा:वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बनकटी विकासखंड के महादेवा चौराहे पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या राहगीरों के लिए समस्या बन गई है। सड़क पर दर्जनों की संख्या में ये पशु खुलेआम घूमते और झुंड बनाकर चलते दिखाई दे रहे हैं। इन आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। पशुओं से बचने की कोशिश में कई लोग असंतुलित होकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, महादेवा चौराहे पर यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। क्षेत्र में गौशाला होने के बावजूद आवारा पशुओं को पकड़कर वहां पहुंचाने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि महादेवा चौराहे और आसपास के प्रमुख मार्गों से आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशाला पहुंचाया जाए। इससे राहगीरों को राहत मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular