#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत भीटा राम सेन दलित बस्ती में नालियों में कचरा जमा होने से गंभीर गंदगी फैल रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मुकेश कुमार, राकेश कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार और विपिन कुमार सहित स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह नाली काफी समय से साफ नहीं की गई है। उनके अनुसार, गांव और सड़क का सारा कचरा इसी नाली में चला जाता है, जिससे पानी का बहाव रुक जाता है और नाली जाम हो जाती है। इस जलजमाव के कारण चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में रामकृष्ण चौहान ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा इस नाली की मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भीटा राम सेन बस्ती में नाली जाम:गंदगी से बीमारियों का खतरा, कई दिनों से नहीं हुई सफाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












