#बस्ती_न्यूज
अयोध्या-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत चौकी के पास देवरिया डिपो की एक रोडवेज बस डीसीएम से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। इस दुर्घटना में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस देवरिया से यात्रियों को लेकर राजधानी (लखनऊ) की ओर जा रही थी। विक्रमजोत के पास ओवरटेक करने के प्रयास में बस और एक डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस ओवरब्रिज से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस, एनएचएआई और एंबुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। घायलों में विवेक राय, गोपाल तिवारी, अनुराग विश्वकर्मा, मनोज कुमार, रामदरस, गायत्री, रम्भा देवी, मनोज कुमार यादव, अंजली और रामअशीष सहित अन्य यात्री शामिल हैं। पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर ओवरब्रिज से नीचे गिरी रोडवेज बस:11 यात्री घायल, गंभीर घायलों को अयोध्या रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












