महराजगंज जिला अस्पताल में उमस भरी गर्मी और मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ दिनों से इमरजेंसी वार्ड में बड़ी संख्या में लोग उल्टी-दस्त, खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। कुछ मरीजों में टाइफाइड और मलेरिया के लक्षण भी सामने आए हैं। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी और जुकाम के मरीज अधिक आ रहे हैं। संदिग्ध मरीजों की आवश्यक जांच कराई जा रही है। डॉक्टर अनस ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप और उमस के बीच शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। उन्होंने साफ-सफाई रखने तथा बाहर के दूषित भोजन और पानी से परहेज करने को भी कहा। डॉक्टर अनस के अनुसार, लगातार बुखार, उल्टी-दस्त या कमजोरी महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों की जांच और उपचार के लिए उचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज अस्पताल में बढ़े वायरल बीमारियों के मरीज:उमस भरी गर्मी और मौसम बदलाव का असर
RELATED ARTICLES












