#बस्ती_न्यूज
सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच अमरौली-शुमाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार सुबह 11:39 बजे तक सीएचसी में डॉक्टर की कुर्सी खाली और कक्ष बंद मिला। इलाज की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे मरीज डॉक्टर का इंतजार करते रहे। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टरों के समय से अस्पताल में उपलब्ध न होने की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। 11:39 बजे तक खाली मिली डॉक्टर की कुर्सी बुधवार सुबह अस्पताल में मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके थे, लेकिन डॉक्टर के कक्ष का दरवाजा बंद था। कुर्सी खाली देखकर मरीजों को इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों के लिए यह स्थिति और परेशानी वाली रही। मरीजों का कहना था कि अस्पताल आने के बाद भी समय पर डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। मरीज बोले- कई दिनों से बनी है समस्या अस्पताल में मौजूद मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों के समय पर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत नई नहीं है। उनके अनुसार, कई दिनों से ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अगर डॉक्टर का ही इंतजार करना पड़े तो स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कैसे मिलेगा। रात में भी हो चुका है हंगामा ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ दिन पहले रात के समय डॉक्टर के अस्पताल में मौजूद नहीं होने पर लोगों ने परिसर में हंगामा किया था। इसके बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। मरीजों और ग्रामीणों का सवाल है कि बार-बार शिकायत और विरोध के बाद भी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं की जा रही है। पहले भी CMO से की गई शिकायत इलाज के लिए मौजूद अजय वर्मा, सनी देवल और विनय ने बताया कि सीएचसी की अव्यवस्था और डॉक्टरों की कथित लापरवाही को लेकर पहले भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आई। CMO ने तत्काल जानकारी लेने का दिया आश्वासन मामले की जानकारी मिलने पर पत्रकारों ने बस्ती के सीएमओ डॉ. राजीव निगम से बात की। उन्होंने तत्काल स्थिति की जानकारी लेने और संबंधित इंचार्ज से बात करने का आश्वासन दिया। इसके करीब 20 मिनट बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार कन्नौजिया अस्पताल पहुंचे और मरीजों को देखना शुरू किया। इसके बाद अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा मिलनी शुरू हो गई। खाली कुर्सी ने खड़े किए कई सवाल सरकारी अस्पताल में मरीजों की मौजूदगी के बीच डॉक्टर की खाली कुर्सी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। मरीजों का कहना है कि निर्धारित समय पर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। सवाल यह भी है कि जब डॉक्टरों की गैर-मौजूदगी की शिकायत पहले भी की जा चुकी है तो समय पर सुधार क्यों नहीं हुआ। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के CHC में मरीज करते रहे इंतजार:शिकायत के 20 मिनट बाद पहुंचे अधीक्षक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












