#बस्ती_न्यूज
कप्तानगंज क्षेत्र में पूर्व विधायक स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर बुधवार को बेलाड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान कर पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी रणविजय सिंह राहुल ने भी रक्तदान कर विशेष उत्साह दिखाया। राजनीतिक गुरु से मिली रक्तदान की प्रेरणा रणविजय सिंह राहुल ने बताया कि उन्हें रक्तदान की प्रेरणा अपने राजनीतिक गुरु स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह से मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद याद नहीं कि अब तक कितनी बार रक्तदान कर चुके हैं, लेकिन रक्तदान की सीख उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। युवाओं समेत कई लोगों ने किया रक्तदान शिविर में रणविजय सिंह राहुल के अलावा बबलू सिंह ऊजी, रोशन सिंह, सत्यम सिंह, विश्वनाथ अग्रहरि, प्रशांत शुक्ल, दिलीप दुबे, अंशु सिंह, सोहन यादव, मनोज सिंह, राज किशोर सिंह, श्रुति कुमार अग्रहरि और रोहित लाल यादव समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह और पूर्व विधायक स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह की पुत्री सिंपी सिंह ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना की। अंगदान के लिए भी कराया पंजीकरण शिविर के दौरान कुछ लोगों ने अंगदान के लिए भी अपना पंजीकरण कराया। इससे कार्यक्रम का सामाजिक महत्व और बढ़ गया। आयोजकों ने कहा कि स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह की जनसेवा की परंपरा आज भी उनके अनुयायियों में दिखाई दे रही है। रक्तदान और अंगदान जैसे कार्य समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पूर्व विधायक की तीसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:कप्तानगंज के बेलाड़ी में 30 लोगों ने किया रक्तदान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












